पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गैंगरेप मामले में आरोपी के घर पर की कुर्की जब्ती की करवाई

पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमंडल अंतर्गत सकसोहरा थाना की पुलिस ने लूट के मामले में 7 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र ने बताया कि संपतचक प्रखंड के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक घर में लूट हुई थी।जिसमें जयपाल केवट आरोपी है। उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर सकसोहरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 7 साल से फरार चल रहा था। जयपाल केवट नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के रहने वाला हैं।#### वहीं अनुमंडल की सकसोहरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में 2 महीना पहले हुए गैंग रेप मामले में शामिल एक आरोपी के घर में कुर्की जब्ती की करवाई की है। थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी पहलाद यादव गिरफ्तार नहीं हुआ। पहलाद यादव का घर बिन्द थाना क्षेत्र के मदनचक है। जहां सकसोहरा थाने की पुलिस ने कुर्की जब्ती की।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0