असामाजिक तत्वों द्वारा कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से शहर का वातावरण को प्रदूषित

कार्यपालक पदाधिकारी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ थाने में की लिखित शिकायत

असामाजिक तत्वों द्वारा कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से शहर का वातावरण को प्रदूषित

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--शहर के गैस गोदाम रोड स्थित नगर परिषद के द्वारा बनाए गए कूड़ा डंपिंग पॉइंट के कूड़ा में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिए जाने से बाढ़ शहर के आसपास के इलाके का वातावरण पूरी तरह से दूषित हो चुका है। इलाके के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार गुप्ता ने इसकी लिखित शिकायत बाढ़ थाना से की है।और मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी दी है।कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद लगातार असामाजिक तत्वों के द्वारा लगाए गए आग से परेशान हैं।जानकारी मिलते ही नगर परिषद के पानी टंकी के द्वारा उस पर काबू पाया जाता है। लेकिन एक मामला थमता भी नहीं है कि दूसरी तरफ असामाजिक तत्वों के द्वारा फिर से आग लगा दी जाती है।जिसकी लगातार शिकायत स्थानीय नागरिकों से मिलने के बाद असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।और उसकी पहचान भी करने का प्रयास किया जा रहा है।जगन्नाथन उच्च विद्यालय के पास बनाए गए चिल्ड्रन पार्क में अगले सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की बात कही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0