बाढ़ की राजनीति के """कृष्ण""" पहुंचे करजान

बाढ़ की राजनीतिक दशा और दिशा तय करने में अपनी भूमिका हेतु दिया बड़ा संकेत

बाढ़ की राजनीति के """कृष्ण""" पहुंचे करजान
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद के कद्दावर नेता विजय कृष्ण बुधवार को निजी यात्रा पर अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत करजान गांव में पुराने साथी राजेश्वर सिंह के आवास पर पहुंचे।जहां बड़ी संख्या में मौजूद उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि राजनीत का यह संक्रमण काल है।परिस्थितियां बदल रही है।कितने उतार चढ़ाव अभी आएंगे।इसी लिए राजनीतिक कर्मी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।सामाजिक मुद्दे पर जनता के सवालों पर खड़ा रहूंगा।
मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल की आप बाढ़ की राजनीति के कृष्ण कहे जाते हैं।तो समर्थक और आपके शुभचिंतक जानना चाहते हैं कि भविष्य में बाढ़ की राजनीति की दशा और दिशा तय करने में आपकी क्या भूमिका होगी तो उन्होंने कहा की दशा और दिशा तय करने में मेरी छोटी भूमिका होगी।लेकिन कार्यकर्ता और साथियों की भूमिका बड़ी होगी।और वह भूमिका तीन चार महीने में स्पष्ट हो जाएगा।
ज्ञात हो कि सांसद और विधायक के रूप में कई बार बाढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके विजय कृष्ण राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के बेहद करीबी होने के साथ ही बाढ़ के राजनीतिक समीकरण की दशा और दिशा तय करने वाले माहिर खिलाड़ी माने जाते रहे हैं।मौके पर रामचंद्र सिंह,सत्येंद्र सिंह,उपेंद्र पांडेय,बिजेंद्र सिंह,किसान श्री सत्येंद्र सिंह,मनोज सिंह, सुनील सिंह,प्रेमनाथ सिंह,अजित सिंह, बबलू सिंह,सुल्ली सिंह,अनिल सिंह सहित दर्जनों शुभचिंतक मौजूद रहे।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0