ईंटर की परीक्षा पुत्री को दिला कर लौट रहे कमलेश की हुई निर्मम हत्या मामले में संलिप्त 4 लोग गिरफ्तार

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं।

ईंटर की परीक्षा पुत्री को दिला कर लौट रहे कमलेश की हुई निर्मम हत्या मामले में संलिप्त 4 लोग गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना के बेढना फोर लाइन ऊपरी पुल के पास पुत्री को इंटर की परीक्षा दिला कर घर वापस लौट रहे कमलेश यादव की अपराधियों ने बाइक रोककर निर्मम हत्या कर दी थी। मामले को लेकर बाढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 98/2023 दर्ज करते हुए पंडारक प्रखंड इलाके से तीन और नालंदा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। और मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की है। पुलिस अभी मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने में जुटी हुई है।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों कारणों के पीछे अनुसंधान करते हुए गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0