मोकामा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कई जिला के पुलिस पदाधिकारी की हुई बैठक

अनुमंडल प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने के लिए पुरी तरह से तैयार है।-एसडीएम

मोकामा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कई जिला के पुलिस पदाधिकारी की हुई बैठक

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर बाढ़ अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बुधवार के दिन अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखीसराय और बेगूसराय के एसपी ने भी शिरकत किया। एसडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।मोकामा में 3 नवंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर इलाके के गंगा नदी में पेट्रोलिंग की व्यवस्था रखी जाएगी।वही सीमावर्ती इलाके में वाहन जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकि शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हो सके और चुनाव में असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना फैलाया जा सके। अनुमंडल प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने के लिए पुरी तरह से तैयार है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0