अग्निशमन सेवा पदाधिकारी को दी गयी भावपूर्ण विदाई

अग्निशमन सेवा के कर्मचारी गण, बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अग्निशमन पदाधिकारी बिंदु बैठा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अग्निशमन सेवा पदाधिकारी को दी गयी भावपूर्ण विदाई

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-अग्निशमन पदाधिकारी पद पर बाढ़ में पदस्थापित पिछले कई वर्षों से सेवा दे रहे पंचानंद सिंह की सेवा अवधि पूर्ण होने पर प्रखंड कार्यालय परिसर बाढ़ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन सेवा के कर्मचारी गण, बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अग्निशमन पदाधिकारी बिंदु बैठा तथा अन्य  गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंचानंद सिंह को माला पहना कर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। उपस्थित सज्जनों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पंचानंद सिंह जी ने पिछले कुछ वर्षों में बाढ़ के अग्निशमन विभाग की ओर से जनता की सेवा बड़ी ही तत्परता एवं समयबद्धता के साथ की है। यहां से जाने के बाद यहॉं के लोग उन्हें याद रखेंगें। वहीं कई लोग इस मौके पर भावुक हो गये।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0