प्रेमी के संग भाग रही नाबालिक प्रेमिका और उसकी सहेली को रेल पुलिस ने हिरासत में लेकर किया मुंगेर पुलिस के हवाले

रेल पुलिस कंट्रोल से फरार हुए युवक और दोनों लड़की का फोटो मोबाइल पर भेजा गया साथ ही बाढ़ स्टेशन पर होने का लोकेशन भी जारी किया गया।

प्रेमी के संग भाग रही नाबालिक प्रेमिका और उसकी सहेली को रेल पुलिस ने हिरासत में लेकर किया मुंगेर पुलिस के हवाले

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--रेल पुलिस ने गुरुवार की देर रात्रि बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर दो नाबालिक लड़की और उसका एक प्रेमी को पकड़कर हिरासत में लिया। रेल थाना अध्यक्ष सूदन रजक ने बताया कि रेल पुलिस कंट्रोल से फरार हुए युवक और दोनों लड़की का फोटो मोबाइल पर भेजा गया साथ ही बाढ़ स्टेशन पर होने का लोकेशन भी जारी किया गया।जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल की पहचान कर ली और उसे पड़कर रेल थाना लाया गया और इसकी सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ मुंगेर पुलिस को भी दे दी गई। मुंगेर के कासिमपुर बाजार की एक 14 वर्षीय लड़की अपनी सहेली को भी साथ ले ली थी और शेखपुरा जिला के मखदुमपुर निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र नीतीश कुमार के साथ शादी की नियत से फरार हो रही थी। शुक्रवार की दोपहर मुंगेर पुलिस लड़की के परिजनों के साथ बाढ़ रेल थाना पहुंचकर लिखित रूप से एक लड़का और दो लड़की को अपने साथ ले गई।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0