ट्रेन में दो यात्री आपस में उलझने की सूचना पर रेल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दोनों यात्रियों को उतारा

रेल कंट्रोल के द्वारा बाढ़ रेल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। रेल थाना अध्यक्ष बाढ़ सुदन रजक ने रेल पुलिस के सहयोग से दोनों यात्रियों को बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरा।

ट्रेन में दो यात्री आपस में उलझने की सूचना पर रेल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दोनों यात्रियों को उतारा

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- गुरुवार को कोसी एक्सप्रेस ट्रेन में बेगूसराय स्टेशन पर चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री की कहा सुनी एक परिवार वालों से हो गई। इस दौरान दोनों सीट पर बैठने को लेकर  गाली गलौज भी हो गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली महिला ने इसकी सूचना रेल कंट्रोल को दे दी। रेल कंट्रोल के द्वारा बाढ़ रेल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। रेल थाना अध्यक्ष बाढ़ सुदन रजक ने रेल पुलिस के सहयोग से दोनों यात्रियों को बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरा। इस दौरान एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ एचआईवी ग्रस्त दंपति ने महिला पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए रेल पुलिस को कार्रवाई की बात कही। बाद में दोनों पक्ष में सुलह होने के बाद दोनों ने मामला को रफा दफा करने को कहा। घंटे बाद रेल पुलिस के पहल पर दोनों ने स्वेच्छा से मामला का निष्पादन करते हुए लिखित शिकायत नहीं करने की बात कही। बाद में दोनों का सुलहनामा लिखने जाने के बाद दोनों पक्ष को छोड़ दिया गया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0