अंगिका भाषा का बिरोध शुरू, बेगूसराय में दिया गया था अंगिका का मेमोरेंडम।

अंगिका भाषा का बिरोध शुरू, बेगूसराय में दिया गया था अंगिका का मेमोरेंडम

अंगिका भाषा का बिरोध शुरू, बेगूसराय में दिया गया था अंगिका का मेमोरेंडम।

शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)- शहर के मगही साहित्य समिती संगठन ने बेगूसराय में दी गयी अंगिका भाषा के मेमोरेंडम का बिरोध करना शुरू कर दिया है।और शेखपुरा,जमुई के साथ अन्य जिला जहाँ मगही बोला जाता है, मगही भाषा को स्कूलों में पढ़ाया जाय इसको लेकर साहित्य संगठन ने शेखपुरा जिलाधिकारी इनायत खान को एक आवेदन सौपा है।

आवेदन में लिखा है कि मगही भाषा बोला जाने बाला क्षेत्र को बेगूसराय के कुछ संगठनों ने जो मेमोरेंडम सौपा है वो सरासर गलत है। और शेखपुरा जमुई सहित कई जिलों का भाषा मगही जिसे बदलने का प्रयास किया गया जो पूरी तरह से गलत है। इसलिए मगही साहित्य समिती संगठन आंगिक भाषा का विरोध करती है। साथ ही शेखपुरा जमुई सहित अन्य जिला जहा मगही भाषा का प्रचलन है बोला जाता है उसे मगही का दर्जा दिया जाय। उक्त बातें मगही साहित्य संगम समिति संगठन के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र प्रेमी ने कही है। उपेन्द्र प्रेमी ने यह भी कहा है कि शेखपुरा व जमुई में मगही भाषा बोला जाने का प्रचलन है इसलिए जिलाधिकारी से मांग किया है कि शेखपुरा जमुई व अन्य जिलों में मगही भाषा को लेकर स्कूलो में भी इसकी पढाई शुरू की जाय ताकि मगही भाषा को बदला न जा सके,इस दौरान मगही साहित्य समिति संगम के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0