लखीसराय में आभार कार्यक्रम सह जननायक कर्पुरी चर्चा का हुआ आयोजन

देश में पहली बार एक साथ एक लाख से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया जो अपने आप में अद्भुत है!-ललन सिंह

लखीसराय में आभार कार्यक्रम सह जननायक कर्पुरी चर्चा का हुआ आयोजन

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय--बिहार में जाति आधारित जनगणना को ऐतिहासिक कदम बताते हुए जद यू ने लखीसराय के के.आर.के. हाई स्कूल के मैदान में आभार कार्यक्रम सह जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया!जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह तथा जद यू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,राज्यसभा की पूर्व सांसद कहकशां परवीन,विधायक ललीत मंडल,मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह उर्फ मख़रू सिंह आदि मौजूद थे!जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जद यू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने की !आभार कार्यक्रम सह जननायक कर्पूरी चर्चा को जद यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा की बिहार की नीतीश कुमार की सरकार पिछड़ों- अतिपिछड़ों के विकास के लिए बड़े -बड़े कार्य किये हैं!आज बिहार के विकास की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है!कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह जननायक कर्पूरी चर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जो पिछड़ों अतिपिछड़ों,वंचितों के लिए जो सपना देखा था उस सपने को साकार करने के लिए नीतीश कुमार प्रयतनशील हैं!मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित जनगणना कराकर इतिहास रचने का काम किया है!वहीं दूसरी ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और पूरी भाजपा जाति जनगणना की विरोधी! जद यू  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वे पूरे देश को अतिपिछड़ा होने का सबूत दें! उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से बड़का झूठा पार्टी बनकर रह गया है! ललन सिंह ने नीतीश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में पहली बार एक साथ एक लाख से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया जो अपने आप में अद्भुत है!


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0