दिनदहाड़े अपराधियों ने केस की पैरवी का कार्य कर बाढ़ कोर्ट से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति को मार दी गोली

भागीरथ सिंह को गले में गोली जा फंसी है।जिसे गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया है।

दिनदहाड़े अपराधियों ने केस की पैरवी का कार्य कर बाढ़ कोर्ट से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति को मार दी गोली

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के रूपस दुर्गा मंदिर के निकट शनिवार के दिन एक व्यक्ति को गोलियों से दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई।हालांकि उक्त व्यक्ति को जख्मी अवस्था में स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से तत्काल पुलिस ने बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां से चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार उसे गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया की बाढ़ कोर्ट से न्यायालय का कार्य संपन्न कर दो व्यक्तियों के साथ बाइक पर घर लौट रहे बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चक दौलत निवासी भागीरथ सिंह को अज्ञात अपराधियों ने थाना क्षेत्र के रूपस दरबार टोला दुर्गा स्थान के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर गोली मार दी। प्रतीत होता है कि अपराधी बाढ़ व्यवहार न्यायालय के निकट से ही उनका पीछा कर रहे थे और अथमोल गोला थाना क्षेत्र के उक्त स्थान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

भागीरथ सिंह बाइक पर दो व्यक्तियों के साथ सवार थे। जिसमें से भागीरथ सिंह को गले में गोली जा फंसी है।जिसे गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया है। जबकि दूसरा बाइक सवार व्यक्ति सुरक्षित है।अपराधियों के बारे में मिले सुराग के आधार पर थाना पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है।बहरहाल पुलिस अपराधियों द्वारा पीछा कर या पूर्व से घात लगाकर या किसी तरह की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया सहित कई बिंदुओं पर परिस्थिति जन्य सबूतों के आधार पर गहनतापूर्वक जांच में जुटी हुई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0