लखीसराय में श्रवण हत्याकांड का आरोपी गौरव कुमार गिरफ्तार

अनुसंधान के दौरान घटनास्थल से तेरह 7.65 बोर के खाली खोखा बरामद किया गया।

लखीसराय में श्रवण हत्याकांड का आरोपी गौरव कुमार गिरफ्तार

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय--बीते 30 मार्च को जिले के बीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम शर्मा टाल में रामनवमी पर्व के अवसर पर ध्वज के लिए काटे गए बांस को छीलने को लेकर राजू सिंह पिता रविंद्र सिंह एवं प्रिंस कुमार पिता पवन सिंह के बीच विवाद हुआ और दोनों के बीच मारपीट होने लगा। जिसे देखकर ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव करते हुए झगड़ा शांत करा दिया गया। उक्त घटना को लेकर राजू सिंह अपने भाई शास्त्री कुमार एवं चचेरा भाई आनंद मोहन, अंशु कुमार तथा ग्रामीण सरवन कुमार सिंह पिता भगवान सिंह के साथ गांव में लगने वाले चैती दुर्गा मेला देखकर करीब 8:00 बजे रात्रि में अपने घर लौट रहे थे।उसी क्रम में मध्य विद्यालय के आगे इन सभी के ऊपर अचानक गोलीबारी की जाने लगी। उसी दौरान सरवन सिंह की गोली लगने से घटनास्थल पर मृत्यु हो गई तथा राजू सिंह, आनंद मोहन एवं अंशु कुमार  गोली लगने से जख्मी हो गए। जख्मी राजू सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर प्रिंस कुमार पिता पवन सिंह, पवन सिंह पिता भगवान सिंह, भगवान सिंह पिता स्वर्गीय परमेश्वर सिंह, मदन सिंह पिता स्वर्गीय साधु सिंह, पप्पू सिंह पिता स्वर्गीय साधु सिंह सभी शर्मा टाल थाना वीरपुर जिला लखीसराय अमित कुमार उर्फ टॉम जी, श्री रजनी कांत शर्मा उर्फ राजा बाबू साकीन चितौरा थाना मेहुस जिला शेखपुरा मनीष कुमार उर्फ जानम पिता आजो सिंह, राम रतन सिंह पिता देवेंद्र सिंह उर्फ राम सिंह दोनों जैतपुर थाना बड़हिया जिला लखीसराय गौरव कुमार रामदिरी थाना मटिहानी जिला बेगूसराय एवं 6 से 7 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बीरपुर थाना कांड संख्या 17 बटे 23 दिनांक 21 मार्च धारा 147 148 149 302 307 326 120 बी भादवी एवं 27 शस्त्र अधीनस्थ दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान घटनास्थल से तेरह 7.65 बोर के खाली खोखा बरामद किया गया। अधीक्षक के निर्देश में श्री रोशन कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लखीसराय के नेतृत्व में घटना में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें बड़हिया,लखीसराय,वीरपुर थांनाध्यक्ष को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में अमित कुमार उर्फ टॉमी जी, मनीष कुमार उर्फ जानम, राम रतन सिंह उर्फ गौतम, सनी कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में दिनांक 4 अप्रैल 2023  को सुबह गौरव कुमार उर्फ गौरी पिता राम चरण सिंह साकिन रामदिरी थाना मटिहानी जिला बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया गौरव कुमार पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है बाकी अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी की गई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0