आयुक्त श्री रवि के निदेश पर दसवे दिन भी पटना शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित अनुश्रवण करें; पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखेंः आयुक्त ने दिया अधिकारियों को निदेश
पाटलीपुत्र अंचल में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पाटलीपुत्रा इन्डस्ट्रीयल एरिया, कुर्जी मोड़, गोसाई टोला होते हुए पाटलीपुत्रा गोलम्बर तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान एक ठेला, एक लोहा का गुमटी जप्त किया गया। आज इस अंचल में ₹ 12,000/- जुर्माना वसूला गया।बांकीपुर अंचल में भी आज अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ कदमकुआँ में अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान 30 अवैध बैनर, 04 अवैध होर्डिंग हटाया गया। आज इस अंचल में ₹ 39,000/- जुर्माना वसूला गया।कंकड़बाग अंचल में आज दस बजे पूर्वाह्न से चार बजकर तीस मिनट बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ आरएमएस कॉलोनी होते हुए न्यू जगनपुरा एवं रामकृष्णानगर से मीठापुर तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान इस अंचल में ₹ 36,600/- जुर्माना वसूला गया।नगर परिषद् दानापुर निजामत में चार घंटा तीस मिनट तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ आरपीएस मोड़ से आईएएस कॉलोनी नेहरू पथ से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान 15 अवैध बैनर/पोस्टर, झोपड़ी, दुकान, बांस-बल्ला, होर्डिंग हटाया गया। आज इस अंचल में ₹ 8,000/- जुर्माना वसूला गया।अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में 1,37,100/- रुपये जुर्माना वसूला गया। दस दिनों के अभियान में कुल ₹ 4,96,700/- जुर्माना वसूला गया।आयुक्त श्री रवि के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। आज विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 22 वाहनों से 37,500/- रुपये शमन की राशि वसूली गई। अबतक कुल 408 वाहनों से 5,52,000/- रुपये शमन की राशि वसूली गई।
Click Here To Read More