झारखंड के बोकारो में बांग्लादेश से लौटी महिला में पाया गया कोरोना पॉजिटिव।

झारखंड के बोकारो में बांग्लादेश से लौटी महिला में पाया गया कोरोना पॉजिटिव।

 झारखंड/ बबलू पाठक/ के बोकारो में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से अब झारखंड में कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या हो गई है। आपको बता दें कि झारखंड में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज रांची तो दूसरा हजारीबाग और अब तीसरा मरीज झारखंड के बोकारो सिटी के तेलों गांव से मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला बांग्लादेश अपने पति 2 बच्चों और 5 लोग के साथ जमात में शामिल होने गई थी । महिला 15 मार्च को अपने गांव लौटी थी । जिसके बाद उक्त महिला में कोरोना संक्रमण का लक्षण देखा गया।
जिसके बाद  उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच सैंपल के रिपोर्ट आने पर उक्त महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
जिसकी पुष्टि उपायुक्त महेश कुमार ने किया।
आपको यह भी बता दें कि झारखंड राज्य में अब तक 775 मरीजों की जांच हुई है । जिनमें 3 केस पॉजिटिव मिले हैं 198 लोगों की रिपोर्ट का अभी भी इंतेजार है।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0