पटना में हत्या के विरोध मे किया सड़क जाम, की आगजनी और नारेबाजी।
डीएसपी ने कहा छापेमारी चल रही है।अपराधियों की पहचान हो गई है जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट//पटना--शहर के दीघा थाना अंतर्गत कल शाम हुए गोलीबारी के विरोध में मृतक के परिजन घायल राजू के परिवार वाले और स्थानीय लोगों ने दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग को बाटा फैक्ट्री के सामने आगजनी कर घंटो बाधित रखा।ज्ञात हो की बुधवार कि शाम रवि गोप के भाई राजू और उसके दोस्त विकाश पर अज्ञात हमलावरो ने रामजी चक के बाटा फैक्ट्री के मुख्य गेट पर कई गोलिया बरसाई थी।जिसमे विकास ने घटनास्थल पर भी अपना दम तोड़ दिया था और राजू को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह जिंदगी और मौत से जंग जूझ रहा है।

लोगो के द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी की मांग के साथ नारेबाजी की जा रही थी।घटना स्थल पर दीघा और राजीव नगर थाने की पुलिस के अलावे रैप के जवानों के काफी समझाने बुझाने के बाद भी लोगों ने जाम को नहीं हटाया। ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग की। उसके बाद घटनास्थल पर एसडीपीओ 2 लॉ इन ऑर्डर दिनेश कुमार पांडे पहुंचे लोगों को काफी समझाया। जिसके बाद लोगों ने जाम को हटा दिया।फिर डीएसपी ने मृतक विकास के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ़्तार करने का आश्वासन दिया।उन्होंने बताया कि छापेमारी चल रही है अपराधियों की पहचान हो गई है जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।
What's Your Reaction?
