एसपी सिटी वेस्ट पटना के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने किया विनय हत्याकांड का उद्भेदन

दो नामजद आरोपी गिरफ्तार,दो बाइक,एक स्कूटी एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद

एसपी सिटी वेस्ट पटना के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने किया विनय हत्याकांड का उद्भेदन

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--नगर की शाहपुर थाना पुलिस ने एसपी सिटी वेस्ट के नेतृत्व में विनय हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी वेस्ट ने बताया कि दिनांक 24/12/23 को शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा निवासी विनय कुमार सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।इस संबंध में मृतक के पुत्र सोनू कुमार सिंह के द्वारा धारा 302/34 सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं के अधीन थाना कांड संख्या- 787/23 दिनांक 24/22/23 को दर्ज किया गया।जिसमे रुकनपुरा निवासी रोहित राज सहित तीन लोगों को नामजद किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के नेतृत्व में कांड के सफल उद्भेदन हेत मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया।जिसमें पुनि सह थांनाध्यक्ष उत्तम कुमार,पुअनि सोनू कुमार यादव सहित सीसीटीवी कोषांग के कर्मी एवं थाना बल शामिल रहे। नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर कांड में संलिप्त दो नामजद आरोपी रुकुनपुरा निवासी रोहित राज और लखनिबीघा,दानापुर निवासी ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपियों के पास से दो बाइक एक स्कूटी और घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि रोहित राज का आपराधिक इतिहास रहा है।और पूर्व में भी कई कांडों में जेल जा चुका है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0