प्रेम प्रसंग में एक व्यक्ति को मार दी गोली,इलाज के क्रम में जख्मी की हुई मौत

अंधेरा का फायदा उठाकर गोली मारकर घटना को अंजाम दिया और आरोपी फरार हो गया।

प्रेम प्रसंग में एक व्यक्ति को मार दी गोली,इलाज के क्रम में जख्मी की हुई मौत

अरवल--जिले के परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में अहले सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर गांव निवासी तपसी यादव के 42 वर्षीय पुत्र अजय यादव को अहले सुबह अपराधियों ने शौच के लिए जाने दरमियान गोली मार दी।

गोलियों की तड़तड़ाहट जैसे ही गांव के लोगों ने सुनी वैसे ही दौड़ते भागते घटनास्थल पर पहुंचे।और जख्मी व्यक्ति को परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए दाउदनगर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दरमियान अजय यादव की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के द्वारा बताया गया कि अजय यादव की हत्या में प्रथमतः प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के मुख्य आरोपी अनिल चंद्रवंशी की पत्नी गीता देवी से मृतक का फोन पर बात होने की बात सामने आयी है। उन्होंने बताया कि सुबह चार-पांच लोग शौच के लिए एक साथ गए थे। इसी दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंधेरा का फायदा उठाकर गोली मारकर घटना को अंजाम दिया और आरोपी फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम गठित कर महेनदिया कलेर और परासी थाने की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जगह-जगह पर छापेमारी अभियान चलायी जा रही है। मृतक अजय यादव की पत्नी प्रभा देवी के बयान पर परासी थाने में एक महिला समेत पांच लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे मुख्य आरोपी अनिल चंद्रवंशी, गीता देवी को बनाया गया है। इसके अलावा कामेश्वर चंद्रवंशी, नीतीश कुमार, सोनू कुमार और मनीष कुमार पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।  भगवानपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।और पुलिस के द्वारा हत्या के बाद अन्य कई बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0