अथमलगोला पुलिस ने नाबालिक लड़की को बरामद कर परिजन को सौंपा
इस संबंध में अथमलगोला थाना कांड संख्या 113/2023 दर्ज कराया गया था।

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स अ नि मुरलीधर राय के नेतृत्व में छापेमारी कर घर से फरार हुई एक नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की थाना अंतर्गत रहीमापुर गावं से एक लड़की फरार हो गई थी। इस संबंध में अथमलगोला थाना कांड संख्या 113/2023 दर्ज कराया गया था।इसी क्रम में कांड के अनुसंधानकर्ता सह सहायक अवर निरीक्षक मुरलीधर राय के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उक्त लड़की को बरामद कर बाढ़ व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक को पुलिस द्वारा मेडिकल कराने हेतु ले जाया गया था।जहाँ जाँच से इनकार करने पर पुलिस वापस थाना ले कर लौट गई।जहां से कागजी प्रक्रिया पुरी कर परिजन नाबालिक को अपने साथ ले गए।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






