पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर का हुआ स्थानांतरण,शीर्षत कपिल अशोक बने नए जिलाधिकारी

मैराथन दौड़ने वाले मराठी आईएएस शिर्षत गोल्डमेडलिस्ट रह चुके है।वे पटना डीएम से पूर्व पटना नगर निगम आयुक्त भी रह चुके हैं।

पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर का हुआ स्थानांतरण,शीर्षत कपिल अशोक बने नए जिलाधिकारी

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना -बिहार में चल रहे सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया।इस क्रम में पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।साथ ही उनको विशेष सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार भी दिया गया है।और उन्हें कई अन्य विभागों का भी प्रभार दिया गया है।जबकि तेजतर्रार माने जाने वाले और मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले आईएएस अधिकारी शीर्षत अशोक कपिल को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। 2011 बैच के शीर्षत अशोक कपिल का फैमिली बैकग्राउंड बहुत ही साधारण है।वे किसान परिवार से आते हैं। इनके पिता बीएसआरएल में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।मैराथन दौड़ने वाले मराठी आईएएस शिर्षत गोल्डमेडलिस्ट रह चुके है।वे पटना डीएम से पूर्व पटना नगर निगम आयुक्त भी रह चुके हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0