पटना के रामकृष्णानगर थाने में औचक निरीक्षण, DSP ने लगाई क्लास, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

पटना के रामकृष्णानगर थाने में औचक निरीक्षण, DSP ने लगाई क्लास, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

पटना के रामकृष्णानगर थाने में सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने अचानक पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। वही DSP ने लापरवाही और लंबित मामलों को लेकर थाने के स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएसपी रंजन कुमार ने थाने में पेंडिंग पड़े केस और रात्रि ,दिवा गश्ती दल की लोकेशन की बारीकी से जाँच की। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से पालन करें।

यह निरीक्षण ऐसे समय में हुआ जब हाल ही में हुए तबादलों के बाद रामकृष्णानगर थाने में थानाध्यक्ष का पद खाली था। इसी बीच, आज बलराम लालदेव ने रामकृष्णानगर के नए थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

नए थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद डीएसपी का यह औचक निरीक्षण बताता है कि पुलिस मुख्यालय लंबित मामलों को लेकर गंभीर है और आने वाले दिनों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
5
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0