बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर करजान के पास बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, पैर टूटा

​परिजनों के मुताबिक, हादसे में मुकेश कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर करजान के पास बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, पैर टूटा

पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर करजान गांव के सामने हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथमलगोला ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बाढ़ रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, करजान निवासी डॉ शंकर सिंह के पुत्र मुकेश कुमार टाल क्षेत्र से अपनी फसल देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान वे बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

​टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश कुमार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथमलगोला पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बाढ़ रेफर कर दिया।

 

​परिजनों के मुताबिक, हादसे में मुकेश कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।  


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0