बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर हुए हादसे में घायल किसान राजकुमार सिंह की भी इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपूरा के ग्रामीणों ने बताया कि वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ गायन-वादन में भी गहरी रुचि रखते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव के लोगों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर हुए हादसे में घायल किसान राजकुमार सिंह की भी इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर सूर्यपूरा के समीप मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति,सूर्यपूरा निवासी 60 वर्षीय किसान राजकुमार सिंह उर्फ 'जोकर बाबू' की भी गुरुवार की शाम पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस अप्रत्याशित और दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर से बाढ़ की ओर एक तेज रफ्तार बाइक जा रही थी। इसी दौरान सूर्यपुरा गांव के पास अपने खेत से लौट रहे किसान राजकुमार सिंह सड़क पार कर रहे थे। तेज रफ्तार बाइक चालक उन्हें बचा नहीं पाया और सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे लोहे की रेलिंग से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार और किसान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें इलाज के दौरान पहले बाढ़ एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी बाइक सवार अनंत कुमार की मौत हो गई थी और अब किसान राजकुमार सिंह ने भी दम तोड़ दिया।  

किसान राजकुमार सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय सूर्यपूरा के ग्रामीणों ने बताया कि वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ गायन-वादन में भी गहरी रुचि रखते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से गांव के लोगों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। 

 

प्रिया सिंह की रिपोर्ट 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0