मजदूरी के पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, ग्रामीण मजदूर को चाकू मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी, पटना रेफर
पुलिस घायल पक्ष के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।
बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुराईबाग गाँव (अगवानपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान के पास) एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मजदूरी का पैसा आपस में बांटने के दौरान हुए विवाद में गाँव के ही दो बदमाशों ने राजू कुमार नामक एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने राजू के कमर के नीचे के हिस्से में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
घायल युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गाँव के कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए हैं और लगातार क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए हैं। इस दुस्साहसिक घटना ने एक बार फिर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घायल पक्ष के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
