महिला सुरक्षा को लेकर बाढ़ अनुमंडल के चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान व रूट मार्च
मोकामा, पंचमहला, हाथीदह और मरांची में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चला विशेष अभियान। छेड़खानी व साइबर ग्रूमिंग से बचाव की दी गई जानकारी।
पटना---महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुदृढ़ करने तथा उनमें पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को बाढ अनुमंडल-01 क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, बाढ़-01 के निर्देशन में यह अभियान मोकामा, पंचमहला, हाथीदह एवं मरांची थाना क्षेत्रों में एक साथ आयोजित किया गया।
स्कूल, कॉलेज व बाजारों में जनसंवाद
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला। इसके साथ ही स्थानीय विद्यालयों, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़खानी या असामाजिक गतिविधियों की सूचना बिना किसी डर के तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
साइबर ग्रूमिंग व सुरक्षा सेवाओं के प्रति किया जागरूक
आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए बालिकाओं को 'साइबर ग्रूमिंग' के खतरों से सतर्क रहने की विशेष सलाह दी गई। इस दौरान पैम्फलेट और बैनर के माध्यम से 'पुलिस दीदी', 'अभया ब्रिगेड', 'महिला हेल्प डेस्क' तथा आपातकालीन सहायता हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
विश्वास बहाली प्राथमिकता: पुलिस
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आपसी विश्वास को गहरा करना इस पहल की मुख्य प्राथमिकता है।
???? तत्काल सहायता हेतु संपर्क करें: sdpobarh1-bih@gov.in | मो- 9031825838
प्रिया सिंह की रिपोर्ट
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
