पटना में पेट्रोलपम्प कर्मी को गोलीमार कर, अपराधियों ने की 7 लाख की लूट।

पटना में पेट्रोलपम्प कर्मी को गोलीमार कर, अपराधियों ने की 7 लाख की लूट।

पटना -/पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के सोनाली पेट्रोल पंप के कर्मियों से आज अपराधियो ने करीब 7 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। आपको बतादें की पेट्रोलपम्प कर्मी रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र zeromile स्थित यूनियन बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। जैसे ही पेट्रोलपम्प कर्मी यूनियन बैंक के करीब पहुँचा तभी पहले से  धात  लगाए अपराधियो ने पेट्रोल पंप कर्मी से पैसे की लूटपाट करने लगा। पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप के एक कर्मी को गोली भी मार दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रामकृष्णानगर थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है, जिससे अपराधियों की पहचान हो सकती है।

What's Your Reaction?

like
3
dislike
1
love
0
funny
0
angry
2
sad
4
wow
0