बख्तियारपुर में बड़ा एक्शन- एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-टेन अपराधी गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद
पहले से ही हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह अनुमंडल के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल है, जिसके खिलाफ पुलिस आगे की विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमंडल के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल एक कुख्यात बदमाश को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 राम कृष्ण के कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार दिनांक 16/17.10.26 की रात्रि को बख्तियारपुर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. बिनोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम-रवाईंच, थाना-बख्तियारपुर निवासी नीतीश कुमार उर्फ युवराज कुमार उर्फ माया (पिता-ललन कुमार सिंह) अपने घर में अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से ठहरा हुआ है।
इसकी सूचना मिलते ही अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़ 1 के निर्देशानुसार एस.टी.एफ. पटना तथा बख्तियारपुर थाना के पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ और रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी नीतीश कुमार उर्फ युवराज कुमार उर्फ माया के विरुद्ध पहले से ही हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह अनुमंडल के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल है, जिसके खिलाफ पुलिस आगे की विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने अपराधी के पास से पिस्तौल: 01 (जिसके बैरल पर 'AUTO PISTOL U.S.A.' अंकित है) ,जिंदा कारतूस: 07 ,मोबाइल फोन: वीवो कंपनी का 01 मोबाइल बरामद किया गया है l
इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में पु.अ. नि. बिनोद कुमार (थानाध्यक्ष, बख्तियारपुर) ,पु.अ.नि. खुशबु कुमारी ,पु.अ.नि. अनिश कुमार सिंह सहित महिला एवं पुरुष बल शामिल रहे l
रिपोर्ट प्रिया सिंह
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
