ओनमा गांव में 20 राउंड फायरिंग से दहशत, दो ग्रामीण घायल, गोली लगने से गाय की मौत

दाढ़ी-बाल काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ओनमा गांव में 20 राउंड फायरिंग से दहशत, दो ग्रामीण घायल, गोली लगने से गाय की मौत

शेखपुरा. शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनमा गांव में दाढ़ी-बाल काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद एक पक्ष ने करीब 20 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए, जबकि गोली लगने से बथान में बंधी एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

घायल विकास कुमार के अनुसार, नाई श्रवण ठाकुर एक बच्चे के बाल काट रहे थे। इसी दौरान महेश सिंह अपने पुत्र कारू कुमार और सत्यम कुमार के साथ पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि सत्यम ने नाई का उस्तरा छीन लिया। कुछ देर बाद तीनों हथियारों से लैस होकर लौटे और घर के दरवाजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।गोलीबारी में 65 वर्षीय रविंद सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि रविशंकर भी घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में पावापुरी रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार के निर्देश पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

रिपोर्ट धीरज सिन्हा 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0