दो दिन में पाँचवीं लाश- प्रखंड कार्यालय के पास झाड़ी से परिचारी का शव मिलने से मचा हड़कंप
थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट. जिले में लगातार शव मिलने की घटनाओं से सनसनी का माहौल है। शनिवार को शेखोपुरसराय प्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ी से प्रखंड कार्यालय में कार्यरत परिचारी मुकेश कुमार का शव बरामद हुआ। मृतक मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के करिजाही गांव के निवासी थे और प्रखंड कार्यालय के आवासीय परिसर में परिवार के साथ रहते थे।
स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 और शेखोपुरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीडीओ अमित गौरव ने बताया कि मुकेश कुमार करीब एक सप्ताह से कार्यालय नहीं आ रहे थे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
