बाढ़ - मामूली विवाद में युवक को मारी गोली इलाज़ के क्रम में हुई मौत 

The young man died in the course of a bullet treatment in a minor dispute

बाढ़ - मामूली विवाद में युवक को मारी गोली इलाज़ के क्रम में हुई मौत 

बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-- वर्तमान समय में पूरा देश जहाँ कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने में लगा हुआ है। प्रशासन भी आम जनता को सुरक्षित और संरक्षित करने के जतन में हरसंभव लगी हुई है। वहीं कुछ असामाजिक तत्व भीषण आपदा की इस घड़ी में भी अशांति फैलाने में लगे हुए हैं। इसका ताज़ा उदाहरण बाढ़ शहर के भटगाँव में देखने को मिला जहाँ केंद्र सरकार द्वारा घोषित 21 दिनों के लॉकडाउन में लगे पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी को धत्ता बताते हुए एक युवक को उसके ही पड़ोस के एक युवक नें गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात भटगाँव निवासी गोलू कुमार की अपने पड़ोसी से मामूली बात पर विवाद हो गया था। इसी क्रम में पड़ोसी ने 25 वर्षीय गोलू कुमार के उपर गोली चला दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों नें गम्भीर रूप से घायल गोलू को बाढ़ अनुमंडलिय अस्पताल पहुंचाया जहाँ जाँच के बाद चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बाढ़ थाना पुलिस घटना की जानकारी लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी करने में जुट गयी है।

What's Your Reaction?

like
5
dislike
0
love
1
funny
0
angry
3
sad
5
wow
1