अथमलगोला में भीषण सड़क हादसा- अनियंत्रित बाइक ने किसान को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और चालक के पास से बरामद कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से फोरलेन पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

अथमलगोला में भीषण सड़क हादसा- अनियंत्रित बाइक ने किसान को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

अथमलगोला थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर मंगलवार की देर शाम एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क पार कर रहे एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक और किसान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात बाइक सवार बख्तियारपुर से बाढ़ की ओर अत्यधिक तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर सूर्यपुरा गाँव के समीप अपने खेत को देख कर लौट रहे स्थानीय किसान राजकुमार सिंह उर्फ 'जोकर बाबु' अचानक सड़क पार कर रहे थे। तेज रफ्तार बाइक चालक उन्हें बचा नहीं सका और सीधी टक्कर मार दी।किसान का गंभीर चोट के साथ ही पैर फ्रेक्चर कर गया है lटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लोहे की रेलिंग से जाकर टकरा गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत के निर्देश पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से घायल चालक को तुरंत अथमलगोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।जबकि किसान को उनके परिजन निजी अस्पताल ले जा रहे हैं l

समाचार लिखे जाने तक घायल बाइक सवार की औपचारिक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और चालक के पास से बरामद कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से फोरलेन पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। 

अपडेट /अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार इलाज के क्रम में घायल बाइक चालक की मौत हो गई है l मृतक की पहचान बाढ़ एनटीपीसी थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय अनंत कुमार के रूप में हुई है l पुलिस लाश कब्जे में लेकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है l

रिपोर्ट प्रिया सिंह 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0