अथमलगोला मंडल भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अथमलगोला मंडल भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अथमलगोला मंडल भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

बाढ़-(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पखवाड़ा 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण कार्य कर मनाया जा रहा है।इस क्रम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम बाढ़ भाजपा संगठन के द्वारा लगातार किया जा रहा है।शुक्रवार को अथमलगोला मंडल अध्यक्ष हेमन्त राज की अध्यक्षता में वृक्षारोपण का कार्यक्रम अथमलगोला प्रखंड बाबू छेदी सिंह टोला स्थित प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुषमा देवी के आवास परिसर में आयोजित किया गया।


जिसमें मुख्य अतिथि बाढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ० सियाराम सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य मे रुचि लेते हुए कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।क्योंकि मानव जीवन मे इसका महत्वपूर्ण योगदान है।इस अवसर पर,पंकज सिंह,गाँधी जी,राजीव कुमार,राकेश जी,गजानंद सिंह,जयप्रकाश कुमार सहित सभी मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0