अथमलगोला में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की

थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि यदि आरोपी तय सीमा के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो पुलिस अगली कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके मकान की कुर्की-जब्ती (संपत्ति जब्त) की कार्रवाई शुरू करेगी।

अथमलगोला में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की

पटना जिले के अथमलगोला थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पैतृक आवास पर ढोल-नगाड़ों के साथ विधिवत मुनादी कराकर इश्तेहार चस्पा किया है।

​क्या है पूरा मामला?

अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि थाना कांड संख्या 324/2025 में चंदा गांव निवासी अजीत कुमार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त है। वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

​ढोल-नगाड़े के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार

अदालत से जारी निर्देश के आलोक में रविवार को पुलिस टीम अभियुक्त अजीत कुमार के चंदा स्थित घर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़े बजवाकर मुनादी कराई और मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया।

​आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी

थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि यदि आरोपी तय सीमा के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो पुलिस अगली कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके मकान की कुर्की-जब्ती (संपत्ति जब्त) की कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस की इस कड़े रुख से इलाके के असामाजिक तत्वों और अन्य फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0