बेगूसराय में मिट्टी की दीवार गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल।

बेगूसराय में मिट्टी की दीवार गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल।

बेगुसराय(अजय शास्त्री की रिपोर्ट) --बुधवार को बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा वार्ड नंबर 06 की है जहाँ दीवार गिरने से 2 बच्चे घायल हो गए । फिलहाल दोनो घायल बच्चों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के नीमा निवासी रामाशीष पासवान के मिट्टी का दीवार गिरने 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायल बच्चों में नीमा निवासी अर्जुन पासवान के 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और धर्म दास के पुत्र शिवम कुमार बताये जाते हैं। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि  कल रात में तेज बारिश होने से मिट्टी की जर्जर दीवार गिर गई जिसमें दो बच्चे दब कर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को तुरंत बेगूसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0