बाढ़ में युवा सामजसेवी रणवीर कुमार पंकज ने बांटे कंबल

Young social worker Ranveer Kumar Pankaj distributed blankets in the barh

बाढ़ में युवा सामजसेवी रणवीर कुमार पंकज ने बांटे कंबल

बाढ़ (प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-युवा समाजसेवी रणवीर कुमार पंकज द्वारा संभावना वाटिका में कंबल बांटे गए स्थानीय सम्भावना वाटिका में युवा समाजसेवी तथा बिहारी बिगहा के पूर्व मुखिया रणवीर कुमार सिंह पंकज के द्वारा 250 जरूरतमन्दों को कम्बल प्रदान किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संभावना ट्रस्ट के सचिव डॉ० अंजेश कुमार ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा अध्यक्ष डॉ० सियाराम सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्रो० साधुशरण सिंह सुमन ने किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में रणवीर कुमार पंकज ने दीन दुखियों की सेवा को पूजा माना और कहा कि मैं इसे भावनात्मक रूप से संकल्पवद्द होकर कर रहा हूँ।कार्यक्रम को डॉ० अंजेश कुमार,डॉ० सियाराम सिंह,सत्येंद्र प्रसाद सिंह,डॉ० कौशलेंद्र कुमार,हरिनारायण प्रधान,प्रधानाध्यापक मुकुंद कुमार,निगम शरण शर्मा,ईशु कुमार उपदेश सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने संबोधित किया।धन्यवाद ज्ञापन करुणानिधान सेवा ट्रस्ट के घनश्याम कुमार ने किया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1