कामयाबी - लक्जरी कार से 193 किलो गांजा बरामद, ड्राइवर फरार।
बाढ़/अभिरंजन कुमार/ अनुमंडल अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के पुलिस को बड़ी़ सफलता मिली है ! खबर के अनुसार गुप्त सूचना मिली की ग्राम बहादुरपुर से सुंदरपुर जाने वाली ग्रामीण रोड़ से उजाला रंग के टाटा नेक्सों कर से अवैध गांजा बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है! इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बाढ़ S.D.P.O2 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन कर ग्राम बहादुरपुर से टाटा नेक्शन कार से 41 बंडल प्लास्टिक के पॉलिथीन से पैक किया हुआ कुल 193.07 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन टाटा नेक्शन को भी जप्त कर लिया गया है लेकिन गांजा तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा इस संबंध में टाटा नेक्शन के चालक और मालिक के हस्ताक्षर किया हुआ 2 लाख का चेक, वीवो कंपनी की टच स्क्रीन बरामद किया गया। वीवो टच स्क्रीन के धारक के विरुद्ध सालिमपुर थाना में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में सलीमपूर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, ASI अभिषेक कुमार, रंजीत कुमार, संजय कुमार, कुमारी अनामिका, उदय कोरा यादव, नीतू कुमारी मौजूद रही।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
