ट्रक में भूसा की बोरी के अंदर छुपा कर ले जायी जा रही 3697 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त।
ट्रक में कुल शराब की बोतल 10824 थी जो एक ही ब्रांड के इंपिरियम ब्लू की थी।
बांका--जिला अंतर्गत बाराहाट थाना की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक ट्रक से करीब 15 लाख की अंग्रेजी शराब कुल 3697 लीटर जब्त किया है।भूसा की बोरी के अंदर अंग्रेजी शराब छुपा कर लेगी जा रही थी।ट्रक में अंग्रेजी शराब की खेप पंजाब से मुजफ्फरपुर लेकर जा रहा था।ट्रक के साथ चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार चालक, तरंनताल जिला के खुदुर साहेब निवासी गोगा सिंह को गिरफ्तार किया गया है।बाराहाट थाना परिसर में बौसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी द्वारा प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई।उन्होंने ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन कर बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान द्वारा सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसको देखते हुए थाना के पास वाहन जांच के लिए पदाधिकारी को लगाया गया। करीब 2 घंटा जांच करने के बाद शराब भरी ट्रक को जब रुकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक मौके से भागने लगा।मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने खडेड़ कर चालक को गिरफ्तार किया। ट्रक तलाशी लेने के दौरान 3697 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया।
चालक द्वारा बताया गया कि शराब लदी ट्रक का पंजाब से लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था।बारहाट थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि खदेड़ कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। चालक से पूछताछ कर पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।ट्रक में कुल शराब की बोतल 10824 थी जो एक ही ब्रांड के इंपिरियम ब्लू की थी।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
