अथमलगोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार राज्य उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अथमलगोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्त करने के अभियान के तहत अथमलगोला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान छापेमारी कर मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाई जा रही 108 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है और मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, अथमलगोला थाना में पदस्थापित पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (पु०अ०नि०) राजेश कुमार सिंह सशस्त्र बलों (अविनाश कुमार, तेज बहादुर सिंह, प्रिंस कुमार) के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान शाम लगभग 9:10 बजे गुप्त सूचना मिली कि NH-31 के रास्ते एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दो बोरा शराब लादकर बख्तियारपुर से बाढ़ की ओर जा रहा है।सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने ग्राम बुडरा के पास NH-31 पर मोर्चा संभाला।

पीछा कर तस्कर को दबोचा

रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने एक काले रंग की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल को आते देख रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक बाइक घुमाकर भागने लगा। हालांकि, सशस्त्र बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 50 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

बोरी खोलते ही उड़ गए होश

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राकेश रंजन उमंग (उम्र 23 वर्ष), निवासी- नया टोला राघोपुर, थाना बख्तियारपुर (पटना) के रूप में हुई है। जब मोटरसाइकिल पर बंधे दो प्लास्टिक के बोरों की तलाशी ली गई, तो उनमें से 108 लीटर देशी शराब बरामद हुईl

थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राकेश रंजन ने कबूल किया कि वह कल्लू कुमार , निवासी- नया टोला राघोपुर के साथ मिलकर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी का धंधा करता है।पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार राज्य उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0