अनियंत्रित होकर राजेंद्र सेतु से गिरा बाइक सवार,ईलाज के दौरान मौत ।

बाइक सवार युवक उछलकर पुल से नीचे जा गिरा,स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया।

अनियंत्रित होकर राजेंद्र सेतु से गिरा बाइक सवार,ईलाज के दौरान मौत ।
अनियंत्रित होकर राजेंद्र सेतु से गिरा बाइक सवार,ईलाज के दौरान मौत ।

अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना(ग्रामीण)-मंगलवार की शाम मोकामा के हाथिदह थाना क्षेत्र में हादसे के दौरान एक बाइक सवार की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार बाइक सवार बेगूसराय से हाथीदह स्टेशन के लिए आ रहा था।इसी क्रम में सेतु पार करते ही अधिक स्पीड के कारण वो अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिस कारण बाइक सवार युवक उछलकर पुल से नीचे जा गिरा,स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया।जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी के निर्देश पर आनन फानन में पुलिस अस्पताल पहुँची और जाँच में जुटी।वहीं एडिशनल एस एच ओ राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया की मृतक की पहचान, बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना के फतेहा गाँव निवासी रितेश कुमार, पिता गोरेलाल साह के रूप हुई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रकिया पुरी करते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0