बक्सर पुलिस का अधजला शव बरामद मामले में हाथ खाली,पुलिस ने किया 50000रुपए का इनाम घोषित।
बक्सर–(कुंदन पांडेय ) जिले में एक ऐसी घटना घटित हुई है, जिसने मानवता को कलंकित करते हुए बिहार को बदनाम करने का काम किया है। जिसमे अपराधियों ने निर्दयता की सारी सीमाओं को लांघते हुए गोली मार कर हत्या करने के पश्चात शव को साक्ष्य मिटाने हेतु जलाने का प्रयास किया है। हालांकि हत्या पूर्व उसके साथ जबरदस्ती भी किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
बहरहाल पुलिस अधजले शव के शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है।ज्ञात हो कि बक्सर जिले में मंगलवार को एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया था।जिसके सिर में गोली लगी थी।तत्पश्चात अपराधियों ने पुआल पर पेट्रोल डाल कर शव को पूरी तरह से जलाने का प्रयास किया था। लेकिन पुआल के नमीयुक्त होने के कारण शव पूरी तरह नही जल सका।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अधजली अवस्था मे शव होने के कारण पोस्टमार्टम के उपरांत विशेष जानकारी मिल सकती है।
वही एसपी ने इस घटना की सही जानकारी देने वाले को 50000 रुपए का इनाम देने सम्बंधित एक पत्र जारी किया है। जबकि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की पहल पर दो इंस्पेक्टर के साथ ही 10 तेज तर्रार थानाध्यक्षों की एक टीम का गठन किया गया है।
आपको बतादें की उक्त मिर्तक युवती के सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि नहीं हो सका है, लेकिन जोरजबरदस्ती की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इन सभी बिन्दुओ पर भी छानबीन कर रही है।फिलहाल बक्सर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने घटना की जानकारी देने वालो को 50 हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की है।
What's Your Reaction?
