बैंक से पैसा निकासी के बाद बुज़ुर्ग लापता परिजनों को अनहोनी की आशंका ।

 बैंक से पैसा निकासी के बाद बुज़ुर्ग लापता परिजनों को अनहोनी की आशंका ।
 अरशद रजा की रिपोर्ट/ कैमूर ज़िले के मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसा निकासी के बाद 55वर्षीय बुज़ुर्ग के लापता होने की खबर  है। लापता बृद्ध के परिजनों ने फिलहाल 24 घंटे बीत जाने के बाद  मोहनिया थाना मे लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आपको बताते चले कि लापता व्यक्ति बैंक से बड़ी राशि की निकासी के बाद से लापता है काफी खोजबीन के बाद भी जब बुज़ुर्ग का पता नहीं चला तब  परिजनों ने किसी अनहोनी की आसंका को देखते हुए मामला दर्ज करवाया।लापता व्यक्ति इस्लाम अंसारी  दुर्गावती थाना के मंसूरपुर का रहने वाला है। इस संबंध मे परिजनों ने बतया की कल दोपहर मे ही 5 लाख रुपय की मोहनिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपय की निकासी के बाद फोन कर घर पर सुचना दी थी के कुछ लफगे पीछे पड़े है। उसके बाद से ही मोबइल बंद बता रहा है। परिजनों ने बताया की फरवरी माह मे बेटी की शादी  का दिन निर्धारित हुई है। जिसको लेकर वह अपने गांव से पैसा निकासी के लिए मोहनिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक आए थे।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी मेराज अंसारी ने बताया कि हमारे चाचा इस्लाम अंसारी अपने बेटी की शादी के लिए मंगलवार को घर से पैसा निकालने के लिए मोहनिया  बैंक में गए । उन्होंने पैसे की निकासी भी की। पैसे की निकासी करने के बाद वह बैंक से ही अपनी बेटी को फोन पर बताएं कि उन्होंने पैसा निकाल लिया है। लेकिन बैंक में ही कुछ अपराधी किस्म के लोग उनके आसपास भटक रहे हैं। इतना ही बात होने के बाद फोन बंद हो जाता है।
 उन्होंने हम लोगों से कहा भी था कि बैंक में पैसा निकालने के बाद  फोन करूंगा तो बाजार में शादी के लिए सामान की खरीदारी के लिए आ जाना । तभी इस की  वारदात की जानकारी मिलते ही हमलोग आनन-फानन में दुर्गावती एवं मोहनिया के बैंकों में पता करने लगे तो हम लोगों को पीएनबी बैंक के कर्मी  से पता चला कि मंगलवार को उन्होंने लगभग 2:30 बजे मोहनिया के पीएनबी बैंक से  पांच लाख रुपए की निकासी की है।जिसके बाद परिजनों ने मोहनिया थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया है।आवेदन मिलने के बाद पुलिस बैंक का सीसीटीवी फुटेज एवं पैसे की निकासी करने वाले रजिस्टर की जांच कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वृद्ध इस्लाम अंसारी द्वारा किस बैंक से पैसे की निकासी की गई है।
फिलहाल पैसे की निकासी करने गए वृद्ध का गायब होने से कई सवाल खड़ा हो गया । जहां एक ओर घर में बेटी की शादी , तो वहीं दूसरी ओर  पिता के बैंक से पैसे के निकासी के बाद गायब होना एवं कही अपहरण तो नहीं हुआ है । फिलहाल पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला किया है।
हालांकि जिले के अन्य घटनाओ को लेकर परिजनों में संशय और भयभीत का माहौल है। वही पिछले दिनों ही सोमवार की देर शाम शहर के भभुआ रोड में टहल रहे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के प्रतिनिधि शमशेर अली उर्फ मुन्ना के भाई शिक्षक इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू को अपराधियों के गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। 
 इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद बैंक में पुलिस को भेज कर जांच कराया जा रहा है। वही इस संबंध में डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी इस्लाम अंसारी नामक वृद्ध मोहनिया के पीएनबी बैंक में पैसे की निकासी करने गए थे। जिसकी जांच करने के लिए मोहनिया थाने से पदाधिकारी को भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0