मध्यप्रदेश /कुंदन पांडेय/ रतलाम रेलवे स्टेशन से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेमलिया धाम माँ अन्नपूर्णा शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। यहाँ एक तरह प्राकृतिक सुंदरता भक्तों का मन मोह लेने का काम करती है। तो दूसरी ओर माँ की कृपा भक्तों को झोली भरने की काम करती है। यहाँ के महंत श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े 1008 स्वामी महामंडलेश्वर मधुसूदनानंद गिरी महाराज की बाते आपके बड़े से बड़े कष्ट को समाप्त करने का काम करती है। इसकी बातों को आप यदि अपने जीवन मे अमल करते है, तो अपने आप को कभी दुखी महशूस नही करेंगे। जिसका गवाह हम खुद है। साल 2020- 2024 तक , मैंने इस धाम की तीन बार यात्रा किया। और कई तरह के शक्तिओ की अनुभूति प्राप्त हुई , जिसका बखान (विस्तार) शब्दो मे नही किया जा सकता।
जानकारी के अनुसार माँ अन्नपूर्णा शक्तिपीठ में प्राकृतिक बचाओ यज्ञ का आयोजन श्री मधुसूदनानंद जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे 2100 पीपल के वृक्ष लगाए जाएंगे। जो अपने आप मे गर्व की बात है।
पीपल महायज्ञ की जानकारी।
अनवरत पीपल महायज्ञ सिद्ध धाम अन्नपूर्णा शक्ति पीठ सेमलिया (कालूखेड़ा ) रतलाम जिले में स्थित पहाड़ी पर श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े 1008 स्वामी महामंडलेश्वर मधुसूदनानंद गिरी महाराज के द्वारा तीन वर्षो से चल रहे अखंड महायज्ञ में "प्रकृति संरक्षण" के लिए श्री महाराज जी द्वारा ऐतिहासिक संकल्प लिया गया। अन्नपूर्णा शक्ति पीठ की पहाड़ी पर 2100 पीपल के वृक्ष एक साथ लगाए जाने का अद्भुत कार्य पीपल महायज्ञ के नाम से अभियान की शुरूआत की जा रही है। जिसके तहत एक ही स्थान पर एक साथ देव रूपी और सबसे अधिक पूजनीय व अधिक मात्रा में आक्सीजन देने वाले पीपल के वृक्ष इतनी बड़ी मात्रा में लगाए जायेंगे।
इस अभियान से जुड़ने और इसमें अपनी आहुति देने में जनमानस सादर आमंत्रित है। अन्नपूर्णा शक्ति पीठ धाम सेमलिया (कालूखेड़ा ,पब्लिक पारमार्थिक ट्रस्ट)जिला रतलाम (म.प्र.) संपर्क 9826078305, 9179508482, 9669593357