पटना में बेखौफ अपराधी ने दुकानदार की गोली मारकर किया हत्या।
पटना /गौरव कुमार की रिपोर्ट /राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला है। गुरुवार देर रात रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी आशोचक मोहल्ले में तृष्णा मिनी मार्ट नामक एक किराना दुकान के मालिक विक्रम झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना करीब 10:30 बजे हुई जब वे अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें सीधे कनपटी में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक मूल रूप से दरभंगा जिले के उघड़ा गांव के निवासी विक्रम झा पटना में एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे ,और उसी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान चलाते थे। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार अपराधी आकर दुकान के अंदर घुसकर घटना अंजाम दिया। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतुष्टि के लिए परिजन विक्रम को एक और बड़े अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फुटेज के आधार पर अपराधियों के हुलिए और उनके भागने के रास्ते की जांच की जा रही है।
इस हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रम झा मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। व्यापारियों में घटना को लेकर भारी गुस्सा और भय व्याप्त है। उनका आरोप है कि पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस की सक्रियता केवल दिखाबे तक ही सीमित है। फिलहाल घटना स्थल पर FSL की टीम को बुलाई गई है ,और पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विक्रम झा की 7 साल पहले ही शादी हुई थी और उनकी एक 6 साल की छोटी बच्ची भी है। लोगों ने राजधानी में लगातार बढ़ रहे अपराधों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर अपनी गहरी नाराजगी व्याप्त है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
