पटना में हुई एक करोड़ की लूट के बाद डकैतों ने अथमलगोला में की थी मटन और शराब की पार्टी 

डीजे की धुन पर खूब हुआ नाच गान,मोकामा, पंडारक, बाढ़,और अथमलगोला में ताबड़तोड़ छापेमारी

पटना में हुई एक करोड़ की लूट के बाद डकैतों ने अथमलगोला में की थी मटन और शराब की पार्टी 

कुंदन पाण्डेय की रिपोर्ट//पटना-- कंकड़बाग थाने क्षेत्र के अशोनगर रोड नंबर 14 बी में बीते मंगलवार को दिनदहाड़े 12:30 बजे एक भीषण डकैती हुई थी। जहां डकैतों ने हथियार के बल पर प्रॉपर्टी डीलर राजू व अभिषेक से 1 करोड़ 1 लाख रुपए लूट लिए। डकैतों की संख्या सात से आठ बताई जा रही थी। लूटपाट करने के बाद बाइक और कार से न्यू बाइपास से अनिसाबाद की ओर निकल गये थे। 

पूरा मामला क्या है?

दरअसल एक चार मंजिले मकान जिसका नाम रतन कॉम्प्लेक्स है। उसमें रियल एस्टेट का कार्यालय है, वह महेश कुमार का है। रियल एस्टेट का ऑफिस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर है। मकान को दलाल गुप्ता ने किराये पर लेकर ऑफिस खोल रखा था। तीन दलालों - गुप्ता, नीतीश और रवि रौशन ने प्रॉपर्टी डीलरों को जगनपुरा की एक जमीन का बयाना लेने के लिए रतन कॉम्प्लेक्स स्थित महेश कुमार के ऑफिस बुलाया था। और वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत बाइक और कार से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद उनसे उनका मोबाइल फोन भी लूट लिए थे। उधर घटना की सूचना मिलने पर कंकड़बाग थाने की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और जांच की और साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। इस संबंध में रूपसपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर अभिषेक कुमार व राजू कुमार के बयान पर दलाल गुप्ता, नीतीश व रवि रौशन व अन्य के खिलाफ कंकड़बाग थाने में केस दर्ज किया गया था।

बाढ़ से जुड़े है डकैती के तार।

पूरी घटना के बाद एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। एक कार मालिक है और दूसरा दलाल है। उनकी भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रकाश की कार से ही उसका भतीजा व अन्य लुटेरे रियल एस्टेट के कार्यालय में पहुंचे थे। यह जानकारी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हाथ लग गयी। साथ ही जांच में यह भी बात सामने आयी कि जिस जमीन की डीलिंग हो रही थी, उसमें दलाल की भूमिका में मुकेश गुप्ता, नीतीश और रवि रौशन थे। पुलिस ने गुप्ता, रवि रौशन समेत दो को जेल भेज चुकी है।

इसी क्रम में पटना पुलिस की चार टीम मोकामा, पंडारक, बाढ़, और अथमलगोला अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वही पटना पुलिस ने डकैती मामले में अथमलगोला थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी की।लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार वह डकैती का मुख्य आरोपी है।वही छापेमारी के बाद आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके घर से एक पिस्टल बरामद किया गया।इस मामले में भी अथमलगोला थाना ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इस वारदात के बाद पुलिस अथमलगोला,बाढ़ और खगौल के कार मालिक का भतीजा समेत डकैती की साजिश रचने वालो की तलाश कर रही है।

अथमलगोला में हुई थी पार्टी।

सूत्रों के अनुसार डकैती के बाद सभी डकैतों ने पहले अपना रकम आपस में बांटा,और अथमलगोला में मटन और शराब की पार्टी की।डीजे बजाकर खूब नाच गान भी किया। डीजे की तेज आवाज से परेशान हो कर स्थानीय लोगों ने थाना को सूचित किया।उसके बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी डकैत ने बिहार छोड़ दिया है। साथ ही सभी के फोन बंद बता रहे है। लेकिन पुलिस डकैतों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
5
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
4
wow
1