पईन में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी
हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह की आशंका या मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। महिला की पहचान और मौत की असली वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
नालंदा से अविनाश पांडेय की रिपोर्ट// जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावां गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव गांव के पूरब स्थित पईन में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ी मलावां गांव के पूरब पईन में एक महिला का शव बरामद किया गया है। हालांकि, समाचार प्रेषण तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
महिला कौन है और वह कहां की रहने वाली है, इसको लेकर पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है। वहीं, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच में जुटी है।
शव मिलने की घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह की आशंका या मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। महिला की पहचान और मौत की असली वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
