संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

हमेशा उसका विवाद पत्नी से लगा रहा था। इसी कारण मृतक के परिजनों ने मृतक के पत्नी पर हत्या का आरोप भी लगाया है।

संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट/अरवल--जिले के अरवल- सहार पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक विषपान कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। उधर रात्रि को पीड़ित के परिजनों को सूचना के बाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मनोज के पिता सुरेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका पुत्र कई सालों से भोजपुर के सहार बाजार में अपने माता-पिता से अलग रह कर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहकर जीवन यापन करता था। हमेशा उसका विवाद पत्नी से लगा रहा था। इसी कारण मृतक के परिजनों ने मृतक के पत्नी पर हत्या का आरोप भी लगाया है।
फिलहाल सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वही पिता के बयान पर नगर थाने में पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पुलिस जांच में जुटी है।मृतक अरवल जिले के बैदराबाद बाजार के निवासी मनोज कुमार बताया जाता हैं। जो भोजपुर के सहार में ससुराल में ही निजी मकान में किराए पर रह कर जीवन यापन करता था। फिलहाल सदर थाने के पुलिस मामले की जांच में जुटी है हत्या है या आत्महत्या।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0