मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

सबनिमा पंचायत की मुखिया ने कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत दी तत्काल 3000 ₹ की राशि

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही हुई मौत
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--अथमलगोला थाना क्षेत्र की सीमा के निकट बख्तियारपुर थानान्तर्गत रानीसराय गावं के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर अपने घर से गुरुवार की प्रातः मोर्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला।जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अथमलगोला थानान्तर्गत नयाटोला सबनिमा निवासी राजेश्वर राय की पत्नी 52 वर्षीय अरुणा देवी प्रतिदिन की भांति मोर्निंग वॉक के लिए घर से निकल कर सड़क पर आयी थी।तभी अनियंत्रित गति से चले आ रहे एक अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल डाला।और मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बख्तियारपुर थाना को देते हुए गंभीर रूप से जख्मी महिला को चिकित्सीय सहायता हेतु अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया।खबर मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर महिला की मौत से परिजनों के बीच मातम का माहौल है।ग्राम पंचायत राज सबनिमा की मुखिया मधु कुमारी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मिलने वाली 3000₹ की राशि तत्काल दी है।परिजनों ने इसकी सूचना बख्तियारपुर बीडीओ एवं अंचलाधिकारी को भी दी है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0