सकारात्मक नजरिया (एटीट्यूड) है सफलता का मूल मंत्र-सुमित कुमार

भारत विकास परिषद के सौजन्य से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

सकारात्मक नजरिया (एटीट्यूड) है सफलता का मूल मंत्र-सुमित कुमार
सकारात्मक नजरिया (एटीट्यूड) है सफलता का मूल मंत्र-सुमित कुमार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--शहर के आर जे सिंह मेमोरियल रेस्ट हाउस के सभागार में बाढ़ के निवर्तमान अनुमंडल अधिकारी सुमित कुमार का भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें भारत विकास परिषद बाढ़ शाखा के तमाम पदाधिकारी सदस्यगण बाढ़ के प्रबुद्ध जन मीडिया कर्मी एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे  इस अवसर पर भारत विकास परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांतीय महासचिव डॉ अशोक कुमार सिंह के द्वारा स्वागत भाषण हुआ।जबकि मंच का संचालन प्रो0 साधु शरण सिंह सुमन ने किया।बाढ़ शाखा के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सचिव मुकुंद कुमार, संगठन मंत्री इंजीनियर सौरभ कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव रोशन, वरिष्ठ जदयू नेता शंभू कुमार सिंह, समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह हरिनारायण प्रधान, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी मुन्ना सिंह, भाजपा नेता राजेश सिंह राजू, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्ष कौशल कुमार एवं अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।इस अवसर निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि हमारा नजरिया ही हमारी सफलता और विफलता की निशानी है। आपने बचपन में मकड़ी और एक राजा की कहानी तो सुनी होगी कैसे राजा हताश होकर गुफा में शरण लेता है तभी एक मकड़ी ऊपर की और चढ़ कर गिर रही थी। कई बार वह चढ़ती और गिरती लेकिन उसे बिलकुल भी निराशा नही हुई। अपने निरंतर प्रयास के फलस्वरूप वह कामयाब हो गई। राजा के दिमाग की बत्ती इस घटना को देखकर जल गई उसने नए सिरे से सेना एकजुट की और अपने शत्रु के डट का सामना किया। इस कहानी से बड़ा की सुंदर संदेश पर मिलती है कि हमे जीवन में सकारात्मक नजरिया बनाए रखना चाहिए।बाढ़ की जनता के साथ उनका भावनात्मक लगाव है। भले ही वह स्थानांतरित होकर जा रहे हैं। लेकिन उनका साथ हमेशा बाढ़ की जनता को मिलता रहेगा और जो जिम्मेवारी मुझे मिली  है उस के माध्यम से भी बाढ़ की जनता को सहयोग करते रहेंगे।ज्ञात हो कि स्थानांतरण पश्चात बाढ़ के अनुमंडलाधिकारी की जिम्मेवारी कुंदन कुमार को मिली है।जबकि निवर्तमान एसडीओ सुमित कुमार समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार,पटना में उप सचिव बनाये गए हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0