घोसवरी पुलिस ने सुनील हत्याकांड के दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मछली के पट्टा विवाद में की गई थी हत्या

घोसवरी पुलिस ने सुनील हत्याकांड के दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--घोसवरी थाना अंतर्गत ग्राम तारतर का सुनील सहनी दिनांक 21 मार्च की संध्या अपने किराना दुकान पर बैठा था। उसी समय गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। अग्रिम अनुसंधान के क्रम में पता चला कि प्राथमिकी अभियुक्त सतीश साहनी उर्फ छतीस साहनी रुदल साहनी ओपी साहनी तीनों पिता भिखारी साहनी सा० तारतर थाना घोसवरी जिला पटना के द्वारा मछली के पट्टा के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए गोली मार दिया गया है। उक्त संदर्भ में कांड के मृतक सुनील साहनी की मां मंती देवी के लिखित आवेदन के आधार पर घोसवरी थाना कांड संख्या-47/22 दिनांक-22.03.2022 धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। घटना की जानकारी होने पर तत्काल थानाध्यक्ष घोसवरी  के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी की गई।छापेमारी के क्रम में अभियुक्त रूदल साहनी सतीश साहनी उर्फ छतीस साहनी को ग्राम तारतर एवं कर्रा के बीच में स्थित टाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। अग्रिम अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इनके पास से 315 बोर का एक देशी खोखा भी बरामद किया गया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0