होली समापन के बाद अपने रोजगार पर लौटने लगे लोग

दिल्ली पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से पर्व मनाने गावं आये थे लोग

होली समापन के बाद अपने रोजगार पर लौटने लगे लोग

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--दानापुर रेल मंडल के बाढ़ सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनो पर यात्रियों की काफी भीड़ भाड़ देखी जा रही है। लोग दिल्ली पंजाब हरियाणा और गुजरात से होली मनाने के लिए अपने गांव वापस लौटे थे।होली के समापन के साथ ही अब वह धीरे-धीरे अपने रोजगार की ओर लौटने लगे हैं। बाढ़  स्टेशन पर सुबह से रात तक हर ट्रेनों में सिर्फ जाने वाले लोगों की भीड़ भाड़ देती जा रही है। वही टिकट काउंटर पर भी आरक्षण के लिए सुबह से भी लंबी कतार देखने को मिली। यात्रियों ने बताया कि होली और छठ पूजा में अक्सर लोग हर हाल में अपने गांव वापस लौटते हैं। और पर्व मनाने के बाद पुनः वापस लौट जाते हैं।इसके मद्देनजर रेल विभाग को भीड़ भाड़ पर नियंत्रण करने के लिए और भी व्यापक व्यवस्था करने की जरूरत है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0