साली ने जीजा पर जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाकर कराया मामला दर्ज

पीड़िता की दो बहनों को भी पहले से अवैध संबंध बनाकर जीजा द्वारा साथ रखने का लगाया आरोप

साली ने जीजा पर जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाकर कराया मामला दर्ज

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-- थाना क्षेत्र के भटगांव पंचायत अंतर्गत  दलिसमन चक रेलवे पुल के पास निवासी खुशबू कुमारी के द्वारा अपने ही बहन और बहनोई पर जबरन अवैध संबंध के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मामले की प्राथमिकी बाढ़ थाना में दर्ज कराई है। दर्ज मामला में खुशबू का कहना है कि उसकी बड़ी बहन की शादी दक्षिणी चक अथमलगोला गांव में हुई थी। जहां उसके जीजा मुकेश पासवान के साथ उसकी दो बहन पहले से अवैध संबंध बनाकर उसके साथ रह रही है। अब खुशबू को भी उसी जीजा के साथ रहने के लिए तरह-तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं। और जबरन उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए कहा जा रहा है। जिसके लिए वह तैयार नहीं हैं।लिहाजा उसने कानून का सहारा लेने का काम किया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
1
wow
0